फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good news about aadhaar card making

आधार बनवाने वाले और अपडेट करवाने वालों के लिए अच्छी खबर, आसान होगा काम

Fri, 10 May 2019 11:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
good news about aadhaar card making
आधार कार्ड - फोटो : फाइल फोटो

अब दून के घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में दो शिफ्टों में आधार कार्ड बनेंगे। इसके लिए तीन मशीनें लग चुकी हैं। चौथी मशीन लगाई जा रही है। कुछ ही दिनों में एक शिफ्ट सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। इस समय एक ही शिफ्ट में यहां आधार कार्ड बन रहे हैं।

विज्ञापन


आधार कार्ड प्रमुख दस्तावेज में से एक हैं। इसे बनाने के लिए और इनमें त्रुटि सुधार के लिए घंटाघर स्थित डाकघर में भारी भीड़ रहती है। इसी भीड़ को कम करने के लिए डाक विभाग ने चार आधार मशीनें लगने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

चौथी मशीन को अपडेट किया जा रहा

सहायक पोस्टमास्टर जनरल अनसूया प्रसाद ने बताया कि तीन मशीनें लगा दी गई हैं। चौथी मशीन को अपडेट किया जा रहा है। इसके लगते ही दो शिफ्टों में काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर में इस समय एक ही आधार मशीन होने के कारण एक दिन में मात्र 70 लोगों के ही आधार संबंधित समस्याओं को दूर किया जा रहा है। जबकि डाक घर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आ रहे हैं। इसके अलावा गढ़ी कैंट डाकघर में भी आधार बनाने का काम किया जा रहा है।

काम कर रही 50 मशीनें

प्रदेशभर के डाकघरों में लगी 214 आधार मशीनों में से मात्र 50 मशीनें काम कर रही हैं। सहायक पोस्टमास्टर जनरल अनसूया प्रसाद ने बताया कि आधार मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण अधिक मशीनें काम नहीं कर रही हैं। जल्द सॉफ्टवेयर को अपडेट कर अधिक से अधिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

धूल फांक रही कई मशीनें

शहर से दूर और ग्रामीण इलाकों के डाकघरों में भी विभाग की ओर से आधार मशीनें लगाई गई थीं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण इनका संचालन नहीं हो पाया।

जिसकी वजह से इन मशीनों को वहां शिफ्ट किया जा रहा है। जहां पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी हैं। देहरादून जिले में कुल 35 आधार मशीनें लगाई गई हैं। जिनमें से अधिकतर मशीनों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। 

(नोटः खबर के संबंध में अधिक जानकारी चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें...)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed