फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good Friday

घरों में मना गुड फ्राइडे, ईसा मसीह को किया याद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
good Friday
घरों में मना गुड फ्राइडे, ईसा मसीह को किया याद - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पादरियों ने दिए संदेश, ईसा मसीह को यादकर भावुक हुए लोग माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। लॉक डाउन के चलते शुक्रवार को शहरभर में समुदाय से जुड़े लोगों ने घर पर गुड फ्राइडे मनाया। सोशल मीडिया पर विभिन्न चर्चों के पादरियों ने लाइव वीडियो में ईसा मसीह के बलिदान पर प्रकाश डाला। गीतों के जरिए ईसा मसीह को याद किया। इस दौरान कई लोग भावुक भी हुए। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गुड फ्राइडे मना। इस समयावधि तक पादरियों ने फेसबुक लाइव में ईसा मसीह की प्रार्थना से जुड़े वीडियो डाले। इसमें ईसा मसीह द्वारा सात वाणी के बारे में बताया। कहा कि ईसा मसीह ने अपने गुनहगारों को भी माफ करने की इच्छा जताई। इससे समझा जा सकता है कि दुनिया मे माफी से बड़ा कोई उपकार एवं महान कार्य नहीं है। उन्होंने लोगों से दूसरों की सहायता करने का आह्वान किया। सोशल साइट पर जुड़े पादरी व लोग:: मोरिसल मेमोरियल चर्च कर रेवरन पीजे सिंह, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के रेवरन दिनेश प्रसाद, सेंट थॉमस चर्च के रेवरन अश्विन प्लुमर, सेंट जोन्स चर्च के रेवरन नितिन रॉबिंसन व कई अन्य चर्चों के पादरी भी सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े। वहीं, लोग अपने घरों पर रहकर परिवार के साथ संदेश सुनते रहे। बाइबिल पढ़कर सुनते रहे संदेश:: लोगों ने घरों में सोशल मीडिया पर लाइव संदेश सुना। साथ मे वे बाइबिल भी पढ़ते रहे। बीच-बीच मे वे ईसा मसीह के गीत भी गुनगुनाते रहे। कोरोना को हराने का भी संदेश: संदेश में पादरियों ने लोगों से लॉक डाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील की और कोरोना महामारी को मिलकर हराने का आहवान किया। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed