{"_id":"d570ac9249059cbeed6666201941fbc7","slug":"good-days-will-come-uttarakhandi-movie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आएंगे उत्तराखंडी फिल्मों के अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आएंगे उत्तराखंडी फिल्मों के अच्छे दिन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Nov 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंडी सिनेमा के लिए आने वाले दिन अच्छे होने जा रहे हैं। 28 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘अंजवाल’ के बाद दिसंबर और जनवरी में क्रम से तीन फिल्में प्रदर्शित होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
टैक्स फ्री होगी ‘अंजवाल’
सिंगल स्क्रीन के साथ इन्हें मल्टीप्लेक्स में भी देखा जा सकेगा। ‘अंजवाल’ टैक्स फ्री होगी। इससे बाकी के लिए भी उम्मीद बंध गई है। लगातार घाटे के चलते डिब्बा बंद होती जा रही गढ़वाली फिल्में में फिर बननी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
मगर नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल ने उत्तराखंड सिनेमा को दोबारा जिंदा कर दिया। डिजिटल तकनीक से घटे खर्च को देखते हुए निर्माताओं ने फिर फिल्म निर्माण का रुख किया है। इसमें ऐसे लोग भी भागीदारी कर रहे हैं, जो मुंबई की मायानगरी में अच्छी पैठ बना चुके हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में सबसे पहले 28 नवंबर को गढ़वाली फिल्म ‘अंजवाल’ सिल्वर सिटी, ग्लिट्ज, बिग सिनेमा आदि में प्रदर्शित हो रही है। बाकी फिल्में दिसंबर और जनवरी तक आएंगी। हालांकि उनकी रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
अब वाकई में गढ़वाली सिनेमा के अच्छे दिन आने वाले हैं। लंबे समय से कोई गढ़वाली फिल्म नहीं बनी। लोग सिर्फ गानों की सीडी तैयार करते हैं। लगातार गढ़वाली फिल्मों के आने से उत्तराखंडी सिनेमा को नई दिशा मिलेगी।
- एसपीएस नेगी, अध्यक्ष, उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन
सबसे पहले ‘अंजवाल’ आ रही है। यह टैक्स फ्री हो चुकी है। टिकट सस्ते होंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग फिल्म देख पाएंगे। बाद भी फिल्मों को छूट मिली तो उत्तराखंड सिनेमा की ओर लोगों का रुझान बढ़ेगा।
- कांता प्रसाद, महासचिव, उत्तराखंड फिल्म-टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन
आने वाली फिल्में
अंजवाल - निर्देशक मनीष वर्मा
ल्या ठुंगार - निर्देशक सुनील पटनी
सुबेरौ घाम - निर्देशक नरेश खन्ना
उल्लार - निर्देशक ब्रिज