फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gold for Doon's Ansh and Almora's Mansa

दून के अंश और अल्मोड़ा की मनसा को गोल्ड

Wed, 27 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gold for Doon's Ansh and Almora's Mansa
देहरादून/अल्मोड़ा। विक्टर डेनमार्क जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की मनसा रावत और देहरादून के अंश नेगी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-15 बालक और बालिका के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 24 अक्तूबर तक डेनमार्क के ओडेंस शहर में हुआ था।
विज्ञापन

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि टूर्नामेंट के अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल में अंश नेगी ने स्पेन के येदेल गिल को सीधे सेटों में 21-6 और 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में अंश ने डेनमार्क के ही सक्सो नार्मन अन्देर्सन को सीधे सेटों, 21-13 व 21-8 से हराया था। अंडर 15 बालिकाओं के एकल में ही मनसा रावत ने डेनमार्क की मैरी विस्कोरीच को सीधे सेटों में 21-8 व 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सेमी फाइनल में मनसा ने डेनमार्क के खिलाड़ी निकोलिने टंग को सीधे सेटों में 21-14 व 21- 8 से हराया। अंडर-15 मिश्रित युगल में अंश और मनसा की जोड़ी का सफर क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं पहुंचा पाया। एक सप्ताह पूर्व भी अंश और मनसा ने जर्मन जूनियर इंटरनेशनल में 2 -2 स्वर्ण पदक जीते थे। पूर्व में अल्मोड़ा से खेलने वाली अल्मोड़ा की ही अनुपमा उपाध्याय ने भी बंगलुरू में आयोजित प्रतिष्ठित इंफोसिस इंटरनेशनल टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता है। अभी अनुपमा हरियाणा से खेलती है। अल्मोड़ा में रहते हुए भी अनुपमा ने कोच डीके सेन के निर्देशन में जूनियर राष्ट्रीय पदक जीते थे। अंश और मनसा के शानदार प्रदर्शन पर संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोच डीके सेन आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed