फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gold chain looted from woman's neck on the pretext of

Dehradun News: पुलिसवाले का मकान पूछने के बहाने महिला के गले से सोने की चेन लूटी

Fri, 07 Jun 2024 04:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Gold chain looted from woman's neck on the pretext of
अपर तुनवाला क्षेत्र में पुलिस वाले का मकान पूछने के बहाने बदमाश ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गया। रायपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर क्षेत्र में तुनवाला के बांगाखाला गांव निवासी पुष्पा रानी ने रायपुर पुलिस को शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे वह अपने घर का गेट खोलने गई। इसी बीच एक अज्ञात युवक स्कूटी पर आया और किसी तिवाड़ी पुलिस वाले का मकान पूछने लगा। उसने ऐसे किसी पुलिस कर्मी को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसी बीच स्कूटी सवार झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन लूटकर तुनवाला चौक की ओर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसके शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए, लेकिन आरोपी तब तक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed