{"_id":"6ae64ac2ab3a3801560df41e","slug":"godiyal-gave-a-theoretical-summary-of-the-bjps-save-democracy-remove-unreserved-yatra-dehradun-news-c-5-hld1006-1102989-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा पर गोदियाल ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा पर गोदियाल ने साधा निशाना
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा की ओर से निकाली जा रही लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, केंद्र में करीब साढ़े 12 साल और उत्तराखंड में 10 साल से भाजपा सत्ता में है। ऐसे में सत्ता में बैठे लोगों की ओर से लोकतंत्र बचाने के नाम पर पदयात्रा निकालना हास्यास्पद है।
गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिन संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उनके संबंध में जवाबदेही सत्ता पक्ष की बनती है। लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है, लेकिन विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जिन परिस्थितियों को लेकर भाजपा अराजकता के खिलाफ यात्रा निकाल रही है, उनके लिए सत्ता पक्ष को स्वयं जवाब देना चाहिए। सरकार को पहले अपने कार्यकाल के दौरान उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए। गोदियाल ने आगामी चुनावों के मद्देनजर अधिकारियों के स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार ऐसे अधिकारियों को जल्द जिलों से बाहर स्थानांतरित करेगी, जिनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस भाजपा नेताओं के प्रभाव का आरोप लगाती रही है।