फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   goddess indira mati doli ready to badrinath yatra

मंदिर के गर्भगृह से बाहर आईं मां इंद्रामति, उमड़ी भीड़

Thu, 20 Jul 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर Updated Thu, 20 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
goddess indira mati doli ready to badrinath yatra
मां इंद्रामत‌ि

नागपुर क्षेत्र की आराध्य देवी मां इंद्रामति की डोली 23 जुलाई को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाएंगी। बृहस्पतिवार को मां इंद्रामति की डोली घुड़साल गांव स्थित अपने मंदिर के गर्भगृह से परिसर में लाई गईं, जहां सैकड़ों भक्तों ने दर्शन कर परिवार की कुशलता की मनौती मांगी।

विज्ञापन


अपनी आराध्य देवी से मिलने के लिए ध्याणियां (विवाहित बेटियां) भी इन दिनों मायके आई हैं। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भी घुड़साल गांव पहुंचकर मां इंद्रामति का आशीर्वाद लिया। घुड़साल मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से पूजा शुरू हुई। आचार्य पंडित बदरी प्रसाद मैठाणी, रमेश मैठाणी, विजय प्रसाद मैठाणी और त्रिलोक चंद्र मैठाणी ने वैदिक मंत्रों के साथ विशेष पूजा की।
विज्ञापन


सुबह ग्यारह बजे मां इंद्रामति ने पश्वा पर अवतरित होकर मंदिर में पहुंचे और भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार ने बताया कि मां इंद्रामति की डोली दो दिनों तक घुड़साल गांव में ही भक्तों को दर्शन देंगी। वर्ष 2012 में मां इंद्रामति केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर गई थीं। अब 23 जुलाई को मां बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed