फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   goad bless you

तेरे हाथ से पीकर पानी, दासी से बन जाऊं रानी....

Fri, 18 Oct 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
goad bless you
करवा चौथ के अवसर पर निर्जला व्रत रखकर इंदर रोड स्थित स्‍त्री कल्याण सभा भवन में पूजा अर्चना करती ?
देहरादून। पूरे शहर में बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर्व का उल्लास रहा। सुबह से शाम तक मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का दौर चला। दोपहर बाद जगह-जगह व्रती महिलाओं ने सामूहिक कथा और पूजा अर्चना की। रात आठ बजकर 18 मिनट पर चांद दिखते ही छलनी में दीपक रखकर चांद और साजन का दीदार किया। उसके बाद अर्घ्य देकर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

करवाचौथ महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। इसके लिए महिलाएं सप्ताहभर पहले से खरीदारी में जुट जाती हैं। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें निर्जल व्रत रखती हैं। इसके लिए महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और कथा भी सुनतीं है। सुहागिनों को करवा चौथ की पूजा का विधान और व्रत के महत्व के बारे में बताया गया। रात करीब 8:18 बजे चंद्रोदय के बाद सुहागिनों ने शिव, पार्वती और गणेश की पूजा की। आकर्षक उपहार पाकर सुहागिनों के चेहरे खिल उठे। उसके बाद महिलाओं ने अपनी सास को करवे, साड़ी और शृंगार की सामग्री भेंट की। गल्जवाड़ी स्थित इंद्ररानगर में गोरखाली समुदाय की महिलाओं और रेसकोर्स में महिलाओं ने सामूहिक रूप से दोपहर में करवा चौथ की कथा सुनी। उसके बाद सबने मिलकर विशेष पूजा की।
विज्ञापन

चांद का महत्व
करवाचौथ व्रत को पूरा करने के लिए महिलाएं छलनी की ओट में चांद को देखने के बाद अपने पति को देखती हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन चंद्रमा को भगवान शिव या गणेश का प्रतिनिधि माना जाता है। हिंदू धर्म में इन दोनों की मुख्य रूप से पूजा होती है। माना जाता है कि इस दिन दुल्हन की तरह सजी महिलाओं को परिवार के बड़े सदस्यों को देखने पर पाबंदी होती है। इसलिए छलनी का इस्तेमाल किया जाता है। छलनी को घूंघट के तौर पर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed