{"_id":"6a9c60dc1da1bfc5940cdd53","slug":"teachers-observed-teachers-day-as-a-black-day-dehradun-news-c-5-hld1006-1058948-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों ने काला दिवस के रूप में मनाया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों ने काला दिवस के रूप में मनाया शिक्षक दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेशभर में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर बांह में कालीपट्टी बांधकर इसे काले दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया।
प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक शिक्षक दिवस पर बांह में कालीपट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा और प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह खरोला ने कहा, उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, इससे शिक्षकों में नाराजगी है। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक दिवस सम्मान का दिन है लेकिन प्रदेश के शिक्षक अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर काला दिवस मनाने को मजबूर हैं। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य दिगम्बर सिंह नेगी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश सिंह चौहान, नौशाद आलम, प्रेम सिंह गुसाई, दया जोशी, शिव कुमार चंदेल ने भी टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत और मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा, टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के साथ ही शिक्षकों की विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए।