फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMVN launches Heli service online booking for Kedarnath

केदारनाथ के लिए जीएमवीएन ने शुरू की हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग

Tue, 28 May 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 May 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
GMVN launches Heli service online booking for Kedarnath
प्रतीकात्मक

केदारनाथ हेली सेवा के लिए पर्यटन विभाग ने जीएमवीएन के माध्यम से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। सोमवार को पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। पहले ही दिन छह टिकटों की बुकिंग की गई। जीएमवीएन के पोर्टल पर टिकट बुकिंग शुरू होने से हेली कंपनियां मनमानी नहीं कर पाएंगी।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के लिए फाटा, सेरसी, गुप्तकाशी से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवाएं संचालित की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने भी ट्रायल के तौर पर टिकटों की बुकिंग की शुरू कर दी है। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए कोई भी यात्री जीएमवीएन की वेबसाइट http//heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकता है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन व 30 प्रतिशत टिकट ऑफ लाइन बुक किए जाएंगे। कई यात्री ऐसे होते हैं जो गुप्तकाशी, फाटा पहुंच कर हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने का प्लान बनाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे यात्रियों को भी हेली सेवा का टिकट मिल सके। इसके लिए 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफ लाइन रखी गई है। जीएमवीएन के माध्यम से ऑन लाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट का संचालन किया जाएगा। इससे टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि हेली कंपनियों की ओर से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग में मनमानी करने की शिकायतें आने पर उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बुकिंग का रिकॉर्ड मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed