फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Chamoli Live: सुरंग में जलस्तर बढ़ा, रेस्क्यू ऑपरेशन रुका, पीएम ने सीएम को चौथी बार किया फोन

Mon, 08 Feb 2021 12:16 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 08 Feb 2021 12:16 AM IST
खास बातें

उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को ग्लेशियर फटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गई। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। उन्होंने राज्य को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को मदद करने के लिए कहा। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा अबतक सात लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और 170 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से पुराने वीडियो शेयर न करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने मदद के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: glacier burst in joshimath of chamoli district live updates people rescued trivendra singh rawat dam broke river flood
उत्तराखंड त्रासदी - फोटो : ANI Video Grab

लाइव अपडेट

12:10 AM, 08-Feb-2021

अब भी प्रकृति से सीखने का अवसर है- राजेंद्र सिंह 

चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने पर प्रसिद्ध पर्यावरण विद एवं जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रो जीडी अग्रवाल गंगा नदी पर बनाये जा रहे बांधों को लेकर लंबे समय तक अनशनरत रहे और आमरण अनशन कर अपना प्राण त्यागे थे। और उनकी मांग थी कि गंगा, भागीरथी, मंदाकिनी और अलकनंदा पर सभी निर्माणाधीन और प्रस्तावित बांधों पर तत्काल रोक लगा दी जाए। लेकिन सरकारों ने उनकी मांगों को नहीं माना। अब प्रकृति ने ही इन योजनाओं को रद्द कर दिया है।
11:55 PM, 07-Feb-2021

भारतीय वायु सेना ने जारी की तस्वीरें

भारतीय वायु सेना ने उत्तराखंड में बाढ़ स्थल से प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद दृश्यों को साझा किया है। पहली तस्वीर- तपोवन के पास टूटे ऋषिगंगा प्रोजेक्ट डैम की है और दूसरी तस्वीर- मलारी घाटी के प्रवेश द्वार पर मलबे के कारण सड़क और पुल टूटा हुआ।

 
विज्ञापन
11:37 PM, 07-Feb-2021

सुबह 6.45 बजे जाएंगे विशेषज्ञ कर्मचारी

भारतीय वायु सेना के पीआरओ विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि दिल्ली से एयरलिफ्ट किए गए सभी विशेषज्ञ कर्मचारी देहरादून पहुंच गए हैं। देहरादून से इन कार्मिकों को वायुसेना के विमान से प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6:45 बजे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष उपकरणों के साथ वैज्ञानिकों को भी हवाई टोही के लिए क्षेत्रों में ले जाया जाएगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिचालन में कोई समस्या नहीं आए। 
11:30 PM, 07-Feb-2021

रैणी में 2 पुलिस कर्मी सहित 27 लोग मिसिंग: डीजीपी

डीजीपी अशोक कुमार ने जोशीमठ में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि रैणी में 2 पुलिस कर्मी सहित 27 लोग मिसिंग हैं। जबकि तपोवन परियोजना में 150 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से 7 लोगों की बॉडी बरामद कर ली गई है। कितने लोग प्रभावित क्षेत्र से मिसिंग हैं, इसका अभी डाटा उपलब्ध नहीं है, तपोवन परियोजना की 900 मीटर लंबी टनल में मलबा घुसा है, उसे खोलने का काम चल रहा है। 150 मीटर तक टनल खोल दी गई है। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। सोमवार तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं चमोली जिला प्रशासन ने आठ शव मिलने की पुष्टि की है।
11:13 PM, 07-Feb-2021

प्रधानमंत्री ने चार बार किया फोन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आपदा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी काफी चिंतित हैं। उन्होंने चार बार फोन पर ताजा स्थिति की जानकारी ली है।
 
11:03 PM, 07-Feb-2021

टनल में जलस्तर बढ़ने से रोका गया बचाव कार्य

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि एनटीपीसी की 900 मीटर लंबी तपोवन सुरंग में बचाव कार्य जल स्तर बढ़ने के कारण रोकना पड़ा। प्रेस सूचना ब्यूरो उत्तराखंड ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 07-Feb-2021

ऋषिकेश-जोशीमठ-माणा मार्ग का संचालन शुरू

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद धौली गंगा में बाढ़ के कारण ऋषिकेश-जोशीमठ-माणा मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया था। अब जानकारी आ रही है कि इस मार्ग को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। 

 
09:56 PM, 07-Feb-2021

अमेरिका ने जताया दुख

उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने की घटना पर अमेरिका ने दुख जताते हुए कहा कि इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों मृतकों के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

 
09:28 PM, 07-Feb-2021

ग्लेशियोलॉजिस्ट की दो टीमें जोशीमठ-तपोवन आएंगी

उत्तराखंड त्रासदी के बाद कारणों का अध्ययन करने के लिए सोमवार को ग्लेशियोलॉजिस्ट की दो टीमें जोशीमठ-तपोवन आएंगी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 
09:22 PM, 07-Feb-2021

अब तक सात लोगों की मौत, 170 लापता

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह घायल और लगभग 170 लापता हैं।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed