{"_id":"63d77d4bbe2ad9360f31c9cf","slug":"glacier-break-iceberg-breaking-in-malari-of-niti-valley-chamoli-uttarakhand-news-in-hindi-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Glacier Break In Chamoli: नीति घाटी के मलारी में टूटा ग्लेशियर, बर्फ के बवंडर से दहशत में लोग, देखिए Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Glacier Break In Chamoli: नीति घाटी के मलारी में टूटा ग्लेशियर, बर्फ के बवंडर से दहशत में लोग, देखिए Video
Mon, 30 Jan 2023 03:41 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:41 PM IST
सार
Glacier Break In Chamoli: नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटा है। हिमखंड टूटते ही यहां लोग दहशत में आ गए हैं। हालांकि अभी किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग की ओर से सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
हिमखंड टूटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने की खबर सामने आई है। अभी तक हिमखंड के टूटने से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। देखते- देखते यहां अफरातफरी मच गई है। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: घरों पर लगे लाल निशान, प्रशासन की सूची में सब सुरक्षित, जुबां पर आया पीड़ितों का दर्द
रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई थी
Glacier Break In Chamoli: नीति घाटी के मलारी में टूटा ग्लेशियर, बर्फ के बवंडर से दहशत में लोग, देखिए Video