{"_id":"616dd1aa18aa131d3719bfdd","slug":"girls-will-also-be-able-to-apply-in-rimc-city-news-drn3937280136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआईएमसी की परीक्षा 18 दिसंबर को, 15 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआईएमसी की परीक्षा 18 दिसंबर को, 15 नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में सत्र 2022-23 से छात्राओं को भी प्रवेश मिलेगा। इसके लिए 18 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए छात्राएं 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरआईएमसी एवं शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआईसी) में होने वाली परीक्षा के लिए सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने प्रवेश प्रक्रिया के आदेश एवं कार्यक्रम जारी किया। नोटिफिकेशन के अनुसार प्रवेश परीक्षा में वही छात्राएं शामिल होंगी जिनकी उम्र एक जुलाई 2022 तक अधिकतम 13 वर्ष एवं न्यूनतम 11 वर्ष छह महीने हो। छात्रा के पास दाखिले का समय एक जुलाई 2022 तक किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट या सातवीं में अध्ययनरत होनी चाहिए। प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड के निवासियों को ही मौका मिलेगा। इसके लिए फार्म के साथ मूल निवास प्रमाणपत्र भी अभिभावकों को जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को इसका प्रमाणपत्र की सत्यापित कापी भी फार्म के साथ भेजना अनिवार्य है।
आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा के लिए दो माध्यम से फार्म लिया जा सकता है। फार्म कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान करके सीधा घर के पते पर मंगाया जा सकता है। वहीं कॉलेज के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तेल भवन से भी फार्म लिया जा सकता है। सामान्य वर्ग की छात्राओं को 600, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी की छात्राओं को 555 रुपये फार्म की फीस चुकानी होगी। जिसके साथ पिछले वर्षों के सैंपल पेपर एवं विवरण पंजिका भी मिलेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि अधूरे, अपठनीय और कोरियर से भेजे गए फार्म मान्य नहीं होंगे। फार्म पंजीकृत डाक से ही भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए आरआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।