फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls who fled from Gurukul hostel were found in Baraut

गुरुकुल छात्रावास से भागी छात्राएं बड़ौत से मिलीं

Fri, 17 Sep 2021 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Girls who fled from Gurukul hostel were found in Baraut
राजपुर स्थित गुरुकुल के छात्रावास से दीवार फांदकर भागी दोनों छात्राएं बड़ौत में मिल गई हैं। दोनों छात्राएं यहां से दिल्ली और दिल्ली से फिर बड़ौत की बस में बैठी थीं। कोई जवाब न दे पाने के कारण बस ड्राइवर ने उन्हें बड़ौत पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

बता दें, सोमवार रात दीवार फांदकर गुरुकुल छात्रावास से 17 साल और 13 साल की दो लड़कियां भाग गई थीं। गुरुकुल प्रबंधन ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी थी। एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि दोनों छात्राएं सीसीटीवी फुटेज में दीवार फांदते हुए दिखी थीं। कुछ देर बाद उनकी लोकेशन आईएसबीटी देहरादून पर दिखाई दी। यहां से पता चला कि वह दिल्ली की बस में बैठी हैं। दिल्ली पहुंचने पर छोटी लड़की ने अपने घर पर एक व्यक्ति से फोन लेकर कॉल की थी, लेकिन किसी कारणवश घरवालों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जब उन्होंने इस नंबर पर कॉल की तो पता चला कि लड़कियां उस व्यक्ति को कश्मीरी गेट पर मिली थीं। लड़कियों ने शख्स को परीक्षा में आने की बात बताई थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि लड़कियां बड़ौत की बस में बैठ गईं। छोटी लड़की का घर बड़ौत में ही है। बड़ौत की बस के ड्राइवर ने जब उनसे कुछ पूछा तो वह वाजिब जवाब नहीं दे पाईं। इस पर ड्राइवर ने उन्हें बड़ौत कोतवाली में पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। वहां से राजपुर पुलिस दोनों को देहरादून ले आई है।
विज्ञापन

----
आज होंगे मजिस्ट्रेटी बयान
छोटी छात्रा के माता-पिता की मौत कोरोना महामारी से हुई थी। बड़ी छात्रा देहरादून की रहने वाली है। एसओ का कहना है कि उनके भागने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष दोनों छात्राओं से जानकारी ली जाएगी। दोनों छात्राओं के मजिस्ट्रेटी बयान शुक्रवार को ही दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed