फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls were given information about hygiene during menstruation

Dehradun News: छात्राओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता की जानकारी दी

Fri, 27 Dec 2024 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Girls were given information about hygiene during menstruation
फोटो....
विज्ञापन


सेलाकुई। सुभारती अस्पताल की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं के साथ मासिक धर्म स्वच्छता पर चर्चा की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी ने बालिकाओं के साथ मैत्रीपूर्ण तरीके से संवाद किया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण मासिक धर्म स्वच्छता में लापरवाही से संक्रमण का खतरा रहता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मासिक धर्म एक स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसको लेकर समाज में किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, निजी सुरक्षा, संक्रमण से बचाव और मासिक धर्म के समय सफाई न रखने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल बदलावों पर खुलकर चर्चा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके शर्मा, प्रशांत कुमार भटनागर, सन्नी धीमान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed