फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls Sports College will be built in Rudrapur uttarakhand Soon

उत्तराखंड: बेटियों को त्रिवेंद्र सरकार का तोहफा, रुद्रपुर में बनेगा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज

Thu, 30 Jan 2020 09:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2020 09:46 AM IST
सार

  • राज्य वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा

विज्ञापन
Girls Sports College will be built in Rudrapur uttarakhand Soon
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में राज्य सरकार बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाएगी। राज्य वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की। उन्होंने ओलंपियन मनीष रावत व पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को देवभूमि खेल रत्न, अनूप बिष्ट को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और अरुण कुमार सूद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए। 

विज्ञापन


बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरटीडी ऑडिटोरियम में राज्य वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, खेल मंत्री अरविंद पांडे, मेयर सुनील उनियाल गामा और खेल सचिव बृजेश कुमार संत ने वार्षिक खेल पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के लिए बेहतर माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हम कुछ खेलों पर फोकस कर रहे हैं, जिनमें 2024 के ओलंपिक में मेडल लाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि खेल महाकुंभ के जरिये राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक खेल प्रतिभाओं को सामने आने और आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग मिल सके, इसके लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कोच की व्यवस्था की जा रही है।  

करोड़ों का रिंक हो रहा बर्बाद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाए गए करोड़ों के आइस स्केटिंग रिंक के बर्बाद होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बनाए गए रिंक का उपयोग नहीं हो पा रहा है। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के आयोजन में इसका फायदा मिल सकता था। 

मनोज सरकार ने जताई नाराजगी
देवभूमि खेल रत्न से सम्मानित किए गए पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने आयोजन के स्तर को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य खेल पुरस्कार आधे घंटे के समारोह में सरकार ने सम्मान बांटकर औपचारिकता भर निभाई। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन्हें देने के लिए एक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed