फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   girls player boat upturned during practice, one player died.

नौकायन सीख रही खिलाड़ियों की बोट पलटी, एक की मौत, तीन को बचाया

Sat, 03 Sep 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 03 Sep 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
girls player boat upturned during practice, one player died.
गंगनहर में इसी जगह हुआ हादसा - फोटो : AmarUjala

चंडीगढ़ में तैनात आईबी अफसर की बेटी एवं पंजाब विवि की बीएससी की छात्रा की नौकायन सीखने के दौरान गंगनहर में डूबकर मौत हो गई। जबकि तीन छात्राओं को बचाने में बचाव दल कामयाब रहा। पुलिस ने मृतक छात्रा का शव कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


27 जुलाई को पंजाब विश्वविद्यालय से 40 छात्र-छात्राओं का एक दल नौकायन सीखने (कैनोइंग प्रेक्टिस) के लिए रुड़की पहुंचा है। खान क्लब रुड़की इन्हें प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह भी दल में शामिल छात्र-छात्राएं पुरानी गंगनहर में नौकायन के लिए बने ट्रैक पर पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे कैनोइंग-4 का टाइम ट्रायल था। एक बोट पर राजशिखा मलिक, काजल, बलजीत और लक्ष्मी बैठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य बोट से आगे जाने के दौरान पलटी बोट

girls player boat upturned during practice, one player died.
गंगनहर में डूबने से नेशनल खिलाड़ी की मौत

चारों अपनी बोट को अन्य बोट से आगे ले जाने के लिए स्कल चला रही थी। उसी दौरान अचानक राजशिखा गंगनहर में गिर गई। इससे पहले उसकी साथी तीनों छात्राएं कुछ समझ पाती नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और वह भी तीनों गंगनहर में गिर गई।

राजशिखा डूबने लगी तो दल में शामिल छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचा और चारों छात्राओं को बाहर निकाला।

इनमें से तीनों छात्राएं पूरी तरह होशहवास में थी जबकि राजशिखा बेसुध थी। प्राथमिक उपचार के बाद राजशिखा को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा के माता-पिता पहुंचे रुड़की

girls player boat upturned during practice, one player died.
drowned

सूचना पर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। दल में शामिल छात्र-छात्राओं ने बताया कि राजशिखा चंडीगढ़ के 46 सेक्टर में सरकारी क्वार्टर में अपने मम्मी-पापा के साथ रहती थी।

मूलरूप से वह ग्राम हसनपुर, थाना अलेवा, जिला जींद, हरियाणा की रहने वाली थी। उसके पिता राजपाल आईबी अफसर हैं। बेटी की मौत की सूचना पर राजशिखा के मम्मी-पापा रुड़की पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed