फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand crime news: Girlfriend Doing Boyfriend Murder with Other lover in Kashipur

नए आशिक संग मिलकर प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या, पहले दूध में जहर मिलाकर पिलाया फिर घोंट दिया गला

Fri, 03 Jul 2020 12:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 12:32 AM IST
सार

  • गला दबाकर मार डाला, चार दिन से लापता कुलदीप का शव नाले में मिला

विज्ञापन
Uttarakhand crime news: Girlfriend Doing Boyfriend Murder with Other lover in Kashipur
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में चार दिन से लापता कुलदीप का सड़ा गला शव नाले से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड की पृष्ठभूमि में त्रिकोणीय प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी की निशानदेही पर उसका मोबाइल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बड़ी बरखेड़ी निवासी कुलदीप सिंह (22) पुत्र गुरजीत सिंह ठाकुरद्वारा में वी गॉर्ड कंपनी में काम करता था। 29 जून की रात करीब नौ बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था। इसके बाद रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। उसके ताऊ बूटा सिंह ने पैगा चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुलदीप के दो मोबाइलों के नंबर सर्विलांस पर लगाए तो एक युवती के उसके संपर्क में रहने की बात सामने आई। जानकारी करने पर पता लगा कि युवती गांव के ही दूसरे युवक के संपर्क में भी थी। बृहस्पतिवार को गांव के बरातघर से 200 मीटर की दूरी पर एक नाले से कुलदीप का सड़ा गला शव बरामद हो गया।
विज्ञापन



सूचना पर एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, एसओ कुलदीप अधिकारी, पैगा चौकी प्रभारी अशोक फर्त्याल मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं पाए गए। डॉक्टर्स के दो सदस्यीय पैनल डॉ. शांतनु सारस्वत और डॉ. केपी सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाने से होना बताई गई है। जहर की पुष्टि के लिए बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका व उसके नए प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बलजीत के खेत से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका ने जहर मिला दूध पिलाया, प्रेमी ने गला दबाया

पुलिस के अनुसार, कुलदीप की प्रेमिका ने ही अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले युवती की अपने प्रेमी से फोन पर 13 बार बात हुई थी।

बड़ी बरखेड़ी में बारात घर से 200 मीटर की दूरी पर बलजीत सिंह का खेत है। खेत के पास से नाला गुजरता है। इसी नाले से कुलदीप का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि पिछले दो साल से उसके कुलदीप से प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले छह माह से उसकी अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं, लेकिन प्रेमी कुलदीप को उसका उक्त युवक से मिलना जुलना पसंद नहीं था।

नए प्रेमी के उकसावे में कुलदीप से छुटकारा पाने के लिए ही उसने यह साजिश रची था। उसने मिलने के बहाने कुलदीप को एक बाग में बुलाया और उसे इलायची युक्त जहर मिला दूध पीने को दिया। थोड़ा पीने के बाद कुलदीप ने शेष दूध फेंक दिया। इस पर उसके प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने कुलदीप का शव वहां से लाकर नाले में फेंक दिया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed