फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl who went to party with friend molested, assaulted

Dehradun News: दोस्त के साथ पार्टी करने गई युवती से छेड़खानी, मारपीट

Fri, 10 May 2024 05:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to party with friend molested, assaulted
दोस्त की नई कार में पार्टी करने गई एक युवती से युवकों ने छेड़खानी कर दी। दोस्त ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि बेसबाल बैट से जानलेवा हमला किया और कार का शीशा भी तोड़ डाला। मामले में रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




घटना सात मई की रात 12 बजे की है। युवती के अनुसार वह अपने तीन दोस्तों के साथ निजी वाहन से रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। गाड़ी सड़क के किनारे पार्क कर आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान दो व्यक्ति अपनी कार से आए और जबरन बातचीत करने लगे। कपड़ों और चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगे। एक ने जबरन हाथ पकड़ लिया। साथ मौजूद दोस्तों के बचाव किया तो आरोपी धक्का-मुक्की गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वहां से बचकर दोस्त के धर रायपुर की तरफ आने लगे।
विज्ञापन




करीब 30 मिनट बाद सहस्त्रधारा क्राॅसिंग को पार किया। देखा कि आरोपी पीछा कर रहे थे। जबरन हमारी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए। सात-आठ युवक डंडे व बेसबाल बैट के साथ उतरे और गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ा। गाड़ी की पिछली सीट का बांया कांच तोड़कर अंदर से हाथ पकड़कर बाहर घसीटा। छेड़खानी की। बेसबाल बैट से हमला किया गया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। एक दोस्त के सिर पर बैट से जानलेवा हमला किया गया। जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed