{"_id":"59a12beb4f1c1ba93e8b4585","slug":"girl-suicide-in-dehradun-belongs-from-west-bangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन में रह रही युवती ने खुदकुशी, शादीशुदा बताकर रह रहा था युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन में रह रही युवती ने खुदकुशी, शादीशुदा बताकर रह रहा था युगल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में लिव-इन में रहने वाली युवती ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
कैंट कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में सहारनपुर निवासी धनंजय और पूजा खुद को शादीशुदा बताकर एक साल से किराए के कमरे में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह किसी वजह से पूजा (25) ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश लटकी देखकर धनंजय के होश उड़ गए।
विज्ञापन
दिनभर वह इस बात को छुपाए रहा। शाम को धनंजय ने मकान मालिक को यह जानकारी दी। मकान मालिक उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। ये दोनों लिव-इन में रह रहे थे। पूजा ने यह कदम क्यों उठाया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पूजा के परिजनाें को सूचना भेज दी गई है।