फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Students Crying and Shouting Suddenly in classroom till three Hours in Chamoli

स्कूल में अचानक रोने-चिल्लाने लगी 10वीं-12वीं की छात्राएं, तीन घंटे तक रहा यही हाल

Tue, 15 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, घाट (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, घाट (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Girl Students Crying and Shouting Suddenly in classroom till three Hours in Chamoli
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के चमोली में राजकीय इंटर कॉलेज बांजबगड़ में सोमवार को दूसरे वादन में अचानक कुछ छात्राएं रोने और चिल्लाने लगी। शिक्षकों के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं के समझाने पर भी छात्राओं का रोना व चिल्लाना बंद नहीं हुआ।

विज्ञापन


शिक्षक भी स्थिति को नहीं समझ पाए। तीन घंटे बाद तक भी यही स्थिति रहने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्राओं को काउंसिलिंग की जरूरत बताई।
विज्ञापन


 सोमवार को अन्य दिनों की तरह सुबह दस बजे विद्यालय का संचालन शुरू हुआ। पहले वादन के बाद जब पूर्वाह्न ग्यारह बजे दूसरा वादन शुरू हुआ तो अचानक ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत दस छात्राएं एक-एक कर चिल्लाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल

शिक्षकों और छात्राओं को कुछ समझ नहीं रहा था। करीब तीन घंटे तक विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद अपराह्न दो बजे शिक्षकों ने तबीयत अधिक बिगड़ जाने पर छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि सूचना पर कुछ छात्राओं के अभिभावक स्कूल पहुंच गए।  
शिक्षकों ने बताया कि एक माह से कभी-कभी छात्राएं इस तरह से चिल्ला रही हैं। इधर, सीएचसी घाट के चिकित्साधिकारी डा. मुकेश पाल का कहना है कि छात्राओं की स्थिति अब सामान्य है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को विद्यालय में ले जाकर पीड़ित छात्राओं की काउंसिलिंग की जाएगी। इधर, जीआईसी बाजबगड़ के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि अभिभावकों से इस संबंध में बात की गई। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद छात्राओं के सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed