फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Student jump from running auto after driver Obscene talk and molest

ऑटो ड्राइवर की नीयत देख चलते वाहन से युवती ने लगा दी छलांग, मामला सीसीटीवी में कैद

Wed, 15 May 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Girl Student jump from running auto after driver Obscene talk and molest
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कॉलेज के सामने से ऑटो में बैठी छात्रा अचानक ऑटो से कूद गई। छात्रा ने यह कदम चालक की अश्लील बातें सुनकर उठाया। छात्रा ड्राइवर की मंशा भांप ऑटो से कूद गई।

विज्ञापन


परिजनों ने अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन खबर लिखे जाने तक शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फुटेज और छात्रा के अपहरण की कोशिश की बात वायरल हो रही है। वहीं रात के समय स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


हल्द्वानी में एक कॉलेज के सामने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे चार छात्राएं घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। तीन छात्राएं बड़ी मस्जिद के समीप उतर गईं, लेकिन नौवीं की एक छात्रा आगे जाने के लिए ऑटो में बैठी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ऑटो चालक छात्रा से अश्लील बातें करने लगा। इस पर छात्रा चालक को खरी-खोटी सुनाकर ऑटो से कूद गई। चालक मौके से भाग निकला। छात्रा के बताने पर परिजनों ने चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। परिजन एक ऑटो का नंबर फुटेज में आने पर संबंधित चालक की तलाश कर रहे हैं।

लोकलाज के चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। इधर सोशल मीडिया पर ऑटो का फुटेज वायरल है और कहा जा रहा है कि छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed