फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student died after taking medicine in school.

उत्तराखंड: स्कूल में दवा खाने से बीमार छात्रा की मौत, 14 बच्चे भर्ती

Tue, 16 Feb 2016 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
girl student died after taking medicine in school.

पांच दिन पहले राष्ट्रीय अभियान के तहत उत्तराखंड के एक स्कूल में पेट के कीड़े की दवा खाने वाली छात्रा की सोमवार सुबह मौत हो गई, जबकि किच्छा क्षेत्र के करीब 14 छात्र-छात्राओं का अभी इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्रा की मौत का तात्कालिक कारण दिमागी बुखार बताया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय अभियान के तहत 10 फरवरी को कृमि निवारक दिवस मनाया था। उस दिन प्रदेशभर के सभी स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक (पेट के कीड़े मारने की) दवा एलबेन्डाजॉल खिलाई गई थी।
विज्ञापन


दवा खाने के बाद ऊधमसिंह नगर के खटीमा और किच्छा क्षेत्र के 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। इन बच्चों को ऊधमसिंह नगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर 15 बच्चों को किया गया रेफर

girl student died after taking medicine in school.

इनमें सले 15 बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया गया था।

बीमार बच्चों में शामिल किच्छा क्षेत्र ऊधमसिंह नगर के ग्राम लालपुर निवासी सलोनी (उम्र 08 वर्ष) पुत्री रामपाल ने एसटीएच में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि उसे पेट के कीड़े मारने की पांच गोलियां खिलाई गई थी। हालांकि डॉक्टरों ने तेज बुखार को मौत का कारण बताया है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है जबकि अन्य बच्चों की हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed