फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl save her mother and brother life

निक्की के हौंसले से बची मां और भाई की जान

Thu, 13 Feb 2014 07:11 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 13 Feb 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
girl save her mother and brother life

बुरी तरह खून से लथपथ होने के बाद भी निक्की बहादुरी नहीं दिखाती तो उसकी मां और भाई भी मौत के मुंह में समा सकते थे।

विज्ञापन


पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

दोनों को बचाने के बाद बुरी तरह से घायल निक्की लंबे समय तक अर्द्धचेतना की स्थिति में रही। अब उसे होश आया तो वह घटना को याद करते सिहर उठती है।

नौ फरवरी को हुआ था हादसा
रविवार नौ फरवरी की रात को बालासौड़ गोकुल विहार कालोनी निवासी निक्की अपने माता, पिता, भाई, सहेली और चचेरे भाई के साथ शेरकोट (घामपुर) से पारिवारिक समारोह से कोटद्वार लौट रही थी। उसके पिता उदयराज चौहान अपनी इंडिगो कार चला रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक नजीबाबाद-कोटद्वार रोड पर समीपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही उसके पिता, सहेली और चचेरे भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


कार का शीशा तोड़कर बाहर आई
नजीबाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही निक्की ने अब होश आने पर बताया कि उस दिन कार गिरने के बाद वह बेहोश हो गई थी।

पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

होश आया तो कार के भीतर से उसे अपने भाई के चीखने की आवाज सुनाई दी। वह जख्मी हालत में पलटी। कार का शीशा तोड़ा और बाहर आई।

दर्द की नहीं की परवाह
अपने दर्द की परवाह किए बगैर खाई से सड़क पर पहुंचकर सहायता के चिल्लाकर वाहनों को रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन खून से लथपथ निक्की की मदद के लिए कोई नहीं रुका। उसके चिल्लाने पर नजदीक आकाशवाणी रिले सेंटर के गार्ड आए।

पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप

उन्होंने आकाशवाणी कर्मियों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने से निक्की के भाई और माता को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। वर्तमान में उनकी माता सर्वेश देवी दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में और भाई प्रफुल्ल मेरठ में भर्ती है। डाक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच पाई है।

सम्मान देने की मांग
श्री शिव शक्ति मंदिर जनजागरण समिति के संयोजक नंदलाल धनगर ने उत्तराखंड के राज्यपाल से बहादुर बेटी निक्की को सम्मान देने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने कहा कि निक्की ने विषम परिस्थितियों में अंधेरे में जख्मी हालत में कार का शीशा तोड़ खाई से बाहर निकलने और सड़क पर मदद लेने का साहसिक कार्य किया है। जिसके लिए उसे सम्मानित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed