फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl reached lover home just before marriage in haridwar

बारात की तैयारियों के बीच युवक के घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ कुछ ऐसा कि नहीं हुई शादी

Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
girl reached lover home just before marriage in haridwar
barat - फोटो : डेमो

शादी के माहौल में उस समय सबको असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई, जब बारात निकलने से एक दिन पहले युवक की प्रेमिका उसके घर पहुंचकर शादी की जिद करने लगी।

विज्ञापन


प्रेमिका को जिद पर अड़ा देख दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए बारात नहीं लाने की बात कही। इसके बाद दुल्हन के चचेरे भाई ने भिक्कमपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रेमिका की दखलंदाजी से विवाह की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक निवासी युवक का रिश्ता यूपी के मुजफ्फरनगर के एक गांव की युवती से तय हुआ है। दोनों की शादी 28 फरवरी को होनी थी। युवक और युवती के परिजन शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। दोनों ओर खुशी का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के परिजनों के बीच आपस में समझौते की बात चल रही है

रिश्तेदार भी बारात में शामिल होने के लिए दोनों ओर पहुंचे हुए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि बरात जाने से एक दिन पहले 27 फरवरी को युवक की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और उससे शादी की जिद पर अड़ गई। यह देख युवक के परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने प्रेमिका को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

इसके बाद युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी दुल्हन के परिजनों को देते हुए बरात नहीं आने की बात कही। दुल्हन के परिजनों ने बरात की खातिरदारी के लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन बारात नहीं आने की बात सुनकर दंग रह गए। 28 फरवरी को बारात नहीं पहुंचने पर दुल्हन के परिजनों ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी। एसआई यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। युवक और युवती के परिजनों के बीच आपस में समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed