{"_id":"606dfee68ebc3e8d1a1546ce","slug":"girl-looted-50-thousand-from-contractor-by-asking-for-lift-city-news-drn375910528","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : युवती ने लिफ्ट मांगकर बीच सड़क पर लूट लिया ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : युवती ने लिफ्ट मांगकर बीच सड़क पर लूट लिया ठेकेदार
Thu, 08 Apr 2021 01:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवती व उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
एक युवती ने बाइक चालक से लिफ्ट मांगी और फिर दोस्तों को बुलाकर उसे लूट लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बाइक सवार से 50 हजार रुपये लूट लिए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मामले में जांच की और आरोपी युवती व उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी युसुफ ठेकेदार हैं। वे बुधवार शाम आठ बजे बाइक से मसूरी से लौट रहे थे। इसी दौरान राजपुर और कुठाल गेट के बीच उन्हें एक युवती ने रोका और कहा कि उसकी मां बीमार और वह देहरादून जाना चाहती है। युसुफ ठेकेदार ने उसे परेशान जानकर बाइक पर बैठा लिया। इसी बीच युवती ने रिश्तेदार से पैसे लेने के बहाने उन्हें सैनिक कॉलोनी, राजपुर चलने को कहा।
विज्ञापन
युसुफ युवती को लेकर वहां पहुंचे तो उसने कॉल करने के लिए युसुफ से फोन ले लिया। उसने फोन किया तो कुछ देर बाद दो युवक वहां पहुंचे और युसुफ को घेर लिया। युवक चंद कदमों की दूरी पर ही ठेकेदार को झाड़ियों के पीछे ले गए और उनसे मारपीट की। आरोपियों ने युसुफ की जेब से 50 हजार रुपये निकल लिए।
विज्ञापन
रुपये लेकर युवती और दोनों युवक वहां से भाग गए। इसके बाद युसुफ ने मौके से ही पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों व युवती की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ देर बाद ही तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम नकुल निवासी विवेक विहार जाखन, दीपक निवासी बॉडीगार्ड, जाखन और कृतिका भट्ट निवासी आर्य नगर डालनवाला बताया। तीनों के पास से 48 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
कोई अनजान लिफ्ट मांगे तो हो जाएं सावधान
यदि कोई कोई अनजान व्यक्ति या लड़की लिफ्ट मांगे तो सावधान होने की जरूरत है। पूछताछ में आरोपी लड़की ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ यही काम करती है। वह लोगों को अपनी मजबूरी बताकर रोकती है। इसके बाद यदि कोई ठीक व्यक्ति मिलता है तो वे उसे लूट लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पवन पहले भी जेल जा चुका है। तीन आरोपियों में युवती सबसे बड़ी है। उसकी उम्र 24 वर्ष के आसपास है।