फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl hang herself in police kotwali police found huge money from girl

कोतवाली में आत्महत्या करने वाली युवती के बैग से मिला कुछ ऐसा कि हैरत में पड़ी पुलिस

Thu, 31 May 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 May 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
girl hang herself in police kotwali police found huge money from girl
युवती की मां ने की इंसाफ की मांग - फोटो : amar ujala

पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या करने वाली सोनिया के पास से कुछ ऐसा मिला है जिसके बाद पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सोनिया के पास से डेढ़ लाख रुपये भी मिले हैं। इतने पैसे युवती के पास कहां से आए इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इस बाबत जब पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने भी पैसों के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया। युवती के परिजनों का कहना है कि वह घर से एक जोड़ी कपड़े तक नहीं ले गई, फिर इतनी बड़ी रकम का तो सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस की शक की सुई कुछ संदिग्ध लोगों पर भी घूम रही है, जिन्होंने युगल को देहरादून से फरार होने में मदद की है। दरअसल, शुरुआत में ये पैसे सोनिया के परिजनों के ही होने का शक था। बताया जा रहा था कि कुछ दिनों बाद सोनिया की बड़ी बहन की शादी है। इसी के खर्च के लिए ये पैसे उसके परिजनों ने जमा किए थे। हालांकि, इस मामले में परिजनों ने अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया के भाई जय का कहना है कि सोनिया ने घर से कोई पैसे न तो लिए और न ही चुराए हैं। उन्होंने जावेद पर आरोप लगाया कि उसी ने ये पैसे सोनिया को दिए हैं। आरोप है कि जावेद गलत कामों के जरिये पैसे कमाता है। इसी का लालच देकर वह सोनिया को दून से ले गया था। हालांकि, अब तक पैसों के बारे में कोई ठोस जवाब किसी के पास नहीं है।

बीते 25 मई को युवती प्रेमी संग हुई थी फरार

girl hang herself in police kotwali police found huge money from girl
suicide - फोटो : file photo
चार दिन पहले युवक के साथ फरार हुई दून की युवती ने नजीबाबाद कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में फांसी लगा ली। दोनों को सोमवार रात नजीबाबाद पुलिस ने अपने क्षेत्र से ही बरामद किया था। वहीं, घटना से आक्रोशित युवती के परिजनों और स्थानीय लोगों ने रायपुर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर उन्होंने करीब दो घंटे तक रायपुर-देहरादून मार्ग पर जाम लगा दिया।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। लोगों ने का कहना था कि पुलिस चाहती तो युगल को पहले ही बरामद किया जा सकता था और युवती की जान बच सकती थी। इसके बाद विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया।

26 मई की शाम रायपुर के अधोईवाला निवासी राकेश कुमार ने अपनी बेटी सोनिया (22) की रायपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। राकेश के अनुसार, सोनिया 24 घंटे से घर नहीं लौटी थी। उन्होंने पड़ोस के युवक जावेद पर सोनिया को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बीती सोमवार रात पता चला कि नजीबाबाद पुलिस ने जावेद और सोनिया को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया है।
 

मौका पाकर सोनिया ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली

girl hang herself in police kotwali police found huge money from girl
girl suicide at police kotwali - फोटो : amar ujala
नजीबाबाद पुलिस ने देहरादून पुलिस के साथ युवती के परिजनों को भी यह जानकारी दी। जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद जावेद को हवालात में बंद कर सोनिया को महिला सिपाही प्रियंका एवं अन्य सिपाहियों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। रात में प्रियंका और साथी सिपाही को नींद आ गई और मौका पाकर सोनिया ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जब परिजन दून से नजीबाबाद पहुंचे तो पता चला कि सोनिया की मौत हो चुकी है।

इधर, दून में घटना के बाद आक्रोशित सोनिया के परिजनों ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर रायपुर थाने पर घंटों धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जावेद को देहरादून लाने की मांग की। कई क्षेत्रीय नेता और हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम सदर प्रत्यूष कुमार और सीओ डालनवाला जया बलूनी भी रायपुर थाने पहुंच गईं।

दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। कुछ देर बाद लोग रायपुर थाने के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इससे सड़क पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। मामला और बढ़ने लगा तो क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के साथ भाजपा और कांग्रेस के कई नेता भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेताओं और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग जाम खोलने को राजी हुए। 
 

बिजनौर पुलिस में हड़कंप 

girl hang herself in police kotwali police found huge money from girl
प्रदर्शनकारियों ने लगा दिया जाम
नजीबाबाद कोतवाली में युवती की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद बिजनौर पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना का पता चलते ही बिजनौर एसपी उमेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जल्द से जल्द मामले को सुलझाने के निर्देश दिए। बिजनौर प्रशासन ने भी घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। 

नजीबाबाद कोतवाली में हुआ मुकदमा  
युवती को ले जाने के आरोपी जावेद के खिलाफ नजीबाबाद कोतवाली में अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। नजीबाबाद पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
 

देदेर रात तक नहीं पहुंचा था शव

girl hang herself in police kotwali police found huge money from girl
demo pic
सोनिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला चिकित्सालय भेजा गया था। वहां किन्हीं कारणों से पोस्टमार्टम में देरी हो गई। इसी के चलते मंगलवार देर रात तक सोनिया का शव देहरादून नहीं पहुंच पाया था। 

फंसे रहे वाहन, महिला-बच्चे रहे परेशान 
आक्रोशित लोगों ने रायपुर-देहरादून मार्ग पर करीब 11 बजे से दो घंटे तक जाम लगाए रखा। इस कारण वहां सैकड़ों वाहन फंसे रहे। गर्मी में महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया। किसी तरह महिला पुलिसकर्मियों ने महिला और बच्चों को वहां से निकाला। ज्यादातर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से देहरादून और रायपुर भेजा गया। 

वैकल्पिक मार्गों पर भी बैठ गए लोग 
आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने तो जाम लगाने के साथ ही वैकल्पिक मार्गों को भी बंद करने लगे। लोगों ने तपोवन चौक पर भी धरना शुरू कर दिया। इससे शिक्षा निदेशालय वाली रोड भी जाम हो गई। यहां से भी वाहन सहस्रधारा रोड होते हुए नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed