फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl fell down from sixth floor, died.

फोन पर बात करते-करते हुआ ऐसा छठी मंजिल से गिरी नीचे, मौत

Tue, 29 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
girl fell down from sixth floor, died.
मृत

देहरादून के झाझरा स्थित आर्मी अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा फाइबर शीट पर चलते समय फोन पर बात कर रही थी। उसी समय शीट के टूट जाने के कारण कारण वह 70 फीट नीचे आ गिरी। जिलाधिकारी के आदेश पर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


बिहार निवासी उमा शंकर शर्मा अपने परिवार के साथ झाझरा स्थित आर्मी अपार्टमेंट के 408 नंबर के फ्लैट में किराये पर रहता है। शर्मा की 14 साल की बेटी अंशिका कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन


सोमवार को अवकाश होने के कारण अंशिका धूप सेंकने के लिए सुबह नौ बजे के करीब छठी मंजिल पर चली गई। छत पर बरसात से बचने के लिए फाइबर शीट लगाई गई है।

बात करते-करते फाइबर शीट पर लगी चलने

girl fell down from sixth floor, died.
dead body

अंशिका उस समय फोन पर बात कर रही थी। बात करते हुए वह शीट पर चलने लगी। इसी दौरान फाइबर की शीट टूट गई और अंशिका नीचे आ गिरी।

बच्ची की चीखें सुनकर गार्ड दौड़ा, लेकिन तब तक अंशिका की मौत हो चुकी है। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

एसओ प्रेमनगर राजेश शाह ने बताया कि हादसा होने के कारण परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिलाधिकारी रविनाथ रमन के आदेश पर पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed