{"_id":"592c56fd4f1c1bea53bdb077","slug":"girl-died-due-to-take-selfie-near-ganga-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खतरनाक जगह पर Selfie ले रही थी युवती, पैर फिसलने से गंगा में बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खतरनाक जगह पर Selfie ले रही थी युवती, पैर फिसलने से गंगा में बही
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 29 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
हरकी पैड़ी क्षेत्र के पास हाथी पुल पर अपने भाई-बहन के संग सेल्फी ले रही बारहवीं की छात्रा गंगा में गिर गई। । जल पुलिस ने छात्रा की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग न मिल सका।
विज्ञापन
यूपी के रामपुर जिले की जुलन कालोनी, डिग्री कालेज रोड की रहने वाली नजमा पत्नी गुलाम हुसैन अपने बच्चों के साथ देहरादून से लौट रही थी। वे हरिद्वार में बस से उतरकर हरकी पैड़ी पहुंच गए।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी क्षेत्र के हाथी पुल पर उसके बच्चे सलमा, छोटा और सायरा मोबाइल से फोटो खींचने लगे। इसी दौरान सलमा ने भाई बहन के साथ पुल की रैलिंग पर बैठकर सेल्फी लेने के दौरान नियंत्रण खो देने से गंगा नदी में गिर गई।
विज्ञापन
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। छात्रा के पीछे कुछ शौकिया गोतखोर भी कूदे लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर एसएसआई अजय सिंह, हरकी पैडी चौकी प्रभारी डीएस रावत पहुंच गए।
फिर जल पुलिस को बुलाकर छात्रा के तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों तक गंगा की खाक छानने के बाद भी छात्रा का कुछ अता पता न चल सका।
परिजन को जैसे तैसे पुलिस ने ढांढस बंधाया। एसएसआई ने बताया कि सलमा ने हाल ही में खुर्शीद महिला इंटर कालेज से 12वीं की परीक्षा दी थी और अभी परिणाम नहीं आया है। बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है।