फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl death during playing in swing at dehradun

बहनों के साथ झूलते समय हुई अनहोनी, चुन्नी बनी फंदा और हो गई बच्ची की मौत

Thu, 19 Sep 2019 02:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Sep 2019 02:13 PM IST
सार

  • पिता दुबई में करता हैं काम, मां और बहनों के साथ रहती बच्ची 

विज्ञापन
girl death during playing in swing at dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

प्रेमनगर के स्मिथनगर में झूला झूलते समय दस साल की बालिका के साथ अनहोनी हो गई। हादसे के समय बालिका अपनी बहनों के साथ चुन्नी का झूला बनाकर झूल रही थी। यही चुन्नी फंदा बनकर बालिका की मौत का कारण बन गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह अनहोनी बुधवार दोपहर बारह बजे के करीब हुई। दुबई में काम करने वाले परमल सिंह की पत्नी तीन बेटियों के साथ स्मिथनगर में रहती हैं। परमल सिंह की छोटी बेटी प्रिया पोखरियाल (10) दोपहर में पहली मंजिल पर अपने बड़ी बहनों के साथ झूला झूल रही थी। झूला चुन्नी का बनाया गया था। झूलते समय अचानक प्रिया फिसल गई और झूले का फंदा उसके गले में फंस गया।
विज्ञापन


गर्दन में चुन्नी का फंदा फंसने के कारण प्रिया की जान चली गई। बहनों के चीखने और चिल्लाने पर मां और पड़ोसी भागकर ऊपर आ गए। परिजन बालिका को उठाकर सीधे सिनर्जी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिया की मौत से मां और बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। एसओ प्रेमनगर नरेन्द्र गहलावत ने बताया कि यह अनहोनी बहनों के साथ झूला झूलते समय हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed