Rishikesh: हाईवे के पास मिला युवती का शव, धारदार हथियार से रेता गया गला...आरोपी ने चीला नहर में कूद कर दी जान
हरिद्वार-देहरादून हाईवे के पास एक युवती का शव मिला। 20 से 22 साल युवती बर्थडे पार्टी में गई थी।
विस्तार
हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर युवती की हत्या की गई। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कर ली है। इसी दौरान पुलिस के पास एक युवक के चीला नहर में कूदकर आत्महत्या करने की सूचना आई। मालूम चला कि आत्महत्या करने वाला युवक युवती का हत्यारा भी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह राहगीरों ने युवती का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही थी कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की, जिसमें बाद पता चला कि युवती की हत्या करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: प्रदेश के जंगल जल गए, पर पेड़ एक भी नहीं जला...हैरान करने वाली है विभाग की ये रिर्पोट
ऋषिकेश की रहने वाली युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष है। उसके पिता देहरादून शहर कोतवाली में दरोग़ा हैं। युवती बर्थडे पार्टी में गई थी।