फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    girl commits suicide when mother refuses to bring bicycle

देहरादून: मां ने साइकिल लाने से मना किया तो 23 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, सदमे में परिजन

Fri, 15 Apr 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Apr 2022 03:21 PM IST
सार

मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर 23 वर्षीय रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। उसके इस कदम से परिवार वाले सदमे में हैं। 

विज्ञापन
 girl commits suicide when mother refuses to bring bicycle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल नहीं मिलने पर एक लड़की ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। बेटी के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद से माता-पिता व परिजनों का बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को 23 वर्षीय वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर 108 पहुंची। चिकित्सक द्वारा जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...प्रेमी की पत्नी की खौफनाक साजिश: आरोपी महिला ने बहनों के साथ मिलकर किया घिनौना काम, फिर पुलिस संग कर दिया शर्मनाक कांड
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल मांगी थी। मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। उसके इस कदम से परिवार वाले सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed