{"_id":"5a2d1bd6d0871ea451c2bca64a0973cb","slug":"girl-commit-suicide-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट लगी इतनी बुरी कि किशोरी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट लगी इतनी बुरी कि किशोरी ने की खुदकुशी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। किशोरी शुक्रवार से गायब थी। शनिवार को उसका शव पेड़ से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड की है। बिहार के दरभंगा निवासी कपल सड्डा सहस्त्रधारा रोड के डांड़ा लखौंड में अपने परिवार के साथ रहता है। भूसा स्टोर से जुड़े कपल की बेटी पूजा (14) शुक्रवार रात गायब हो गई थी। शनिवार सुबह पूजा का भाई प्रदीप (11) शौच के लिए गया तो बहन का शव पेड़ पर लटका पाया।
विज्ञापन
प्रदीप के रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए। राजपुर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतार लिया। उस समय अनहोनी की आशंका जताए जाने के कारण पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पीएम रिपोर्ट में पूजा के खुदकुशी करने की पुष्टि हुई। एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल ने बताया कि पूजा ने घर से लाई प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाया था। रात में मां ने किसी बात पर उसे डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।