फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   girl change religion for love

प्यार के लिए लड़की ने बदला धर्म, परिजन पहुंचे पुलिस चौकी

Mon, 04 Jul 2016 08:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 04 Jul 2016 08:17 AM IST
विज्ञापन
girl change religion for love
girl change religion for love - फोटो : amar ujala

युवती के गैर समुदाय के युवक से निकाह कर धर्म परिवर्तन कर लेने का मामला अब तूल पकड़ गया है। इसे लेकर ज्वालापुर में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन


रविवार को गुस्साए ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भी ज्वालापुर कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। लड़की को वापस दिलाने की मांग कर रहे लोगों की सीओ और कोतवाली प्रभारी से नोंकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद आखिरकार युवती के भाई की ओर से युवक एवं उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लेने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


एक 24 वर्षीय पढ़ी लिखी युवती प्रेम प्रसंग के चलते गैर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक आफाक पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला घोसियान के साथ चली गई थी। भाई की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने युगल को नैनीताल से ढूंढ निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून को ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में युवती ने युवक को अपना शौहर बताते हुए कहा था कि उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया है और अब अपना नाम तमन्ना रख लिया है।

हालांकि, नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह के आदेश पर युवती को नारी निकेतन देहरादून भेजा गया है और युवक को उसके परिजन के सुपुर्द किया गया है। गैर समुदाय के युवक से निकाह करने की बात सामने आने पर क्षेत्रवासी बेहद आक्रोशित हैं।

रविवार सुबह बड़ी संख्या में ज्वालापुर के ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और मामले को शहर की सांप्रदायिक एकता के लिए चुनौती बताते हुए युवती को वापस दिलाने की मांग प्रशासन से की। फिर वे सब एकत्र होकर जुलूस के रूप में सीधे कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे।

girl change religion for love
girl change religion for love - फोटो : amar ujala

सीओ सदर जेपी जुयाल और कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत से नोंकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा युवती को वापस उसके परिजनों को सौंपा जाए।

करीब एक घंटे तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। आखिर में युवती के भाई ने युवक आफाक एवं उसके पिता पर बहन की अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर देने के लिए डराने धमकाने और दबाव डलवा कर निकाह कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

युवती के बयान से साफ होगी तस्वीर
युवती के परिजनों का आरोप है कि देहरादून में नारी निकेतन में वे अपनी बहन से मिलने गए थे, पर उनकी मुलाकात नहीं कराई गई। अब पुलिस युवती को बयान के लिए कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। युवती के बयान पर ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

पंचायत में होंगे अहम निर्णय
पूरे मामले को लेकर रामलीला मैदान में पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में भविष्य को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं और मौजूद समय से निपटने के लिए भी रणनीति बनेगी।

ये रहे प्रदर्शनकारियों में शामिल 
प्रदर्शनकारियों में विहिप के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, हिंदू जागरण मंच के नेता नाथीराम सैनी, शशिकांत वशिष्ठ, वीरेंद्र कीर्तिपाल, उज्जवल पंडित, विपिन गुप्ता, राजीव तुम्बडिया, सौरभ सिखौला, अभिषेक गौड़, जितेंद्र चौहान, आलोक चौहान, अंकुर पालीवाल, बानी खेवड़िया, अमर आत्रेय, सचिन लुटिया, अरविंद मंगल, मनोज सिखौला समेत लोग शामिल रहे।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed