{"_id":"688c6ea30e5eceda390ecb5e","slug":"girl-caught-stealing-from-a-jewellery-shop-started-pulling-lady-police-hair-case-registered-dehradun-news-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करते पकड़ी गई युवती, महिला पुलिसकर्मियों के खींचने लगी बाल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करते पकड़ी गई युवती, महिला पुलिसकर्मियों के खींचने लगी बाल, मुकदमा दर्ज
Fri, 01 Aug 2025 01:35 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:35 PM IST
सार
देहरादून में एक युवती ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई। चोरी पकड़े जाने पर युवती भागने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने रोका तो महिला पुलिसकर्मियों के बाल खींचने लगी।
विज्ञापन
चोरी करते हुए पकड़ी गई महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र के पलटन बाजार में ज्वेलरी की दुकान में हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को झब्बालाल ज्वेलर्स में एक महिला ने हंगामा किया था। उस पर अंगूठी चोरी करने का संदेह था।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी से नाराज लोगों का ISBT चौकी पर हंगामा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाशी ली तो उसके पास से दो अंगूठी बरामद हुईं। पुलिस का कहना है कि महिला नशे में थी। काफी समझाने के बाद जब वह नहीं मानी तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि महिला का शांति भंग में चालान काटा गया है।
विज्ञापन