{"_id":"5ac326494f1c1bb5618b5285","slug":"girl-brother-raped-her-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहेली के घर सोने गई थी किशोरी, उसके ही भाई ने बना लिया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के घर सोने गई थी किशोरी, उसके ही भाई ने बना लिया हवस का शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला
Updated Tue, 03 Apr 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
rape
पुरोला ब्लाक के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है, जो घटना के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि के अनुसार विगत 31 मार्च को 15 वर्षीय पीड़िता अपनी सहेली के साथ पड़ोस में उसके घर सोने गई थी।
Trending Videos
भादंसं की धारा 376, 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
court
तभी मौका पाकर उसकी सहेली के भाई राजेश पुत्र रीठा लाल ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।