युवक शादी से मुकरा तो युवती ने उसके घर के सामने खाया जहर, परिवार के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने शादी से इंकार किया तो युवती युवक के घर पहुंच गई और घर के सामने ही जहर खा लिया। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और फिर शादी से मना करने पर पुलिस ने युवक समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मना करने से नाराज होकर रविवार को युवक के घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
पुलिस ने युवती को एक अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीते 28 जून की रात युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शोर मचाने पर उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में युवक के परिवार के कई लोग मौके पर आ गए और उसे छुड़ा कर ले गए थे। युवती का आरोप है कि अगले दिन युवक के परिजनों ने शादी करवाने की बात कहते हुए उसके मुंह में जबरन जहरीला पदार्थ डाल दिया था।
पुलिस ने मामले में युवक, उसके पिता, मां, भाई, बहन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।