शूटिंग के बाद शोहदों ने किया 'स्टार' बेटियों का पीछा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां चाहें तो शोहदों की अकल ठिकाने लगा दें। किसी की हिम्मत न हो कि उनकी ओर नजर उठाकर भी देख सके।
कुछ ऐसा ही कर दिखाया 'गोल' यानी गैंग ऑफ लिटिल्स फिल्म की तीन किशोरी कलाकारों ने। नशे में कार का पीछा करने और छेड़खानी करने वाले पांच मनचलों को इन स्टार बेटियों ने सबक सिखा दिया।
डरने के बजाय तीनों ने न सिर्फ पुलिस को बुलाया, बल्कि लोगों के समझौता करने की बात दरकिनार कर पांचों को सलाखों के पीछे भिजवाकर ही दम लिया। देहरादून में इन दिनों 'गोल' फिल्म की शूटिंग चल रही है।
रविवार देर शाम शूटिंग के बाद फिल्म में काम कर रहीं तीन किशोरियां और कुछ अन्य साथी कलाकार मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास घूमने चले गए।
किशोरियों की कार का पीछा किया
लौटते वक्त एर्क आई टेन कार उस कार का पीछा करने लगी, जिसमें तीनों किशोरियां सवार थीं। कारसवार कई बार कार को खतरनाक तरीके से किशोरियों की कार के नजदीक लाए और उन पर फब्तियां कसने लगे। यही नहीं उन्होंने कार रोकने की भी कोशिश की।
तीनों किशोरियों ने मनचलों को सबक सिखाने की ठान ली। 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने कुछ आगे मनचलों की कार रोक ली। पीछे से आ रही किशोरियां मौके पर पहुंची और मनचलों को झापट रसीद कर सबक सिखाया।
तीनों ने तय कर लिया था कि आरोपियों को सजा दिलाकर ही दम लेंगी। इस पर एक किशोरी की मां ने भी साथ दिया और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस बीच कुछ लोगों ने समझौता करवाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरियां नहीं मानीं। बुधवार को तीनों किशोरियां राजपुर थाने पहुंची और बिना किसी डर के बयान दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि ऐसे मनचलों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि दूसरे भी सबक सीखें। बाद में पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।