फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl and public beating eve teaser boy

युवती को सरेआम परेशान कर रहा था युवक, हुआ ऐसा हश्र कि याद आई नानी

Mon, 22 May 2017 11:45 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 May 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
girl and public beating eve teaser boy
चप्पल से पिटा आशिक - फोटो : demo

देहरादून में एक युवक का सरेआम युवती को परेशान करना भारी पड़ गया। युव‌ती ने उसे ऐसा मजा चखाया कि वह उल्टे पैर भाग निकला।

विज्ञापन


शहर में गांधी पार्क के सामने युवती पर अश्लील फब्तियां कसना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती ने शोर मचाकर भीड़ जुटा ली और युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पल से पीटा।
विज्ञापन


पिटाई के दौरान युवक बहन जी कहकर माफी मांगता रहा। लोग जब उसे थाने ले जाने लगे तो वह भाग निकला। 

अकेला देख फब्तियां कसने लगा

girl and public beating eve teaser boy
beat

लोगों ने बताया कि एक युवती गांधी पार्क के सामने खड़ी थी और तभी एक युवक आया और युवती को अकेला देख फब्तियां कसने लगा।

पहले तो युवती ने ध्यान नहीं दिया, पर जब युवक ने दोबारा टिप्पणी की तो युवती ने शोर मचाते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया। 

शोर सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद युवती ने चप्पल निकाल कर युवक की पिटाई शुरू कर दी।

युवक माफी मांगने लगा, तब जाकर युवती शांत हुई

girl and public beating eve teaser boy

युवक ने भागने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। युवती के साथ ही भीड़ ने भी युवक की खूब पिटाई की। दिमाग ठिकाने आने पर युवक माफी मांगने लगा, तब जाकर युवती शांत हुई।

इसके बाद भीड़ युवक को थाने ले जाने लगी तो वह किसी तरह हाथ छुड़ाने में कामयाब हो गया और भाग निकला। भीड़ के साथ ही युवती ने भी उसका पीछा किया, मगर वह कुछ ही देर में ओझल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवती की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि गांधी पार्क के आसपास हमेशा मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है, लेकिन गांधी पार्क के आसपास चीता टीम को सुबह से शाम तक गश्त के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed