{"_id":"674487db55258d3b210a5e6a","slug":"girl-and-her-family-beaten-up-for-protesting-against-molestation-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-116263-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और उसके परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और उसके परिजनों को पीटा
विज्ञापन
- पुलिस ने तीन युवकों पर बलवा आदि धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ में छेेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले चार से पांच युवकों ने युवती और उसके परिजनों को पीट दिया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में नवाबगढ़ निवासी युवती ने बताया कि 24 नवंबर को रात साढ़े सात बजे वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रही थी। बताया कि पड़ोस में रहने वाले वसीम, शहीद, समद और उनके अन्य साथी समेत चार पांच लोगों ने अकेला देखकर उनपर गलत प्रतिक्रिया दी। बताया कि उन्होंने विरोध किया तो सभी अंधेरे का फायदा उठाते हुए उनका हाथ पकड़ कर उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे।
बताया कि उनकी आवाज सुनकर उनके परिजन मौके पर आए गए। परिजन उन्हें बचाने के दौड़े। सभी ने उनके और परिजनों पर लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि माहौल बिगड़ता देख सभी उन्हें और परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवाबगढ़ निवासी वसीम, शहीद और समद के खिलाफ बलवा, मारपीट, आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।