{"_id":"655763b5cc7d3bb3b007a813","slug":"giant-elephant-reached-on-kotdwar-pauri-national-highway-traffic-jam-and-people-panic-2023-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar-Pauri NH: लालपुल के पास हाईवे पर आ धमका हाथी, देखते ही राहगीरों ने रोके वाहन, बनाने लगे वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar-Pauri NH: लालपुल के पास हाईवे पर आ धमका हाथी, देखते ही राहगीरों ने रोके वाहन, बनाने लगे वीडियो
Fri, 17 Nov 2023 06:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:31 PM IST
सार
Kotdwar Elephant News: गनीमत रही कि हाथी ने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। वहीं हाथी को देख राहगीरों ने वाहन रास्ते में ही रोक दिए।
विज्ञापन
कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लालपुल के पास शुक्रवार शाम अचानक हाथी आ धमका। इससे वहां राहगीहों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाथी ने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। वहीं हाथी को देख राहगीरों ने वाहन रास्ते में ही रोक दिए। जिससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। वहीं, राहगीरों ने हाथी की वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
इस रूट पर लगातार पहुंच रहे हाथी
इन दिनों दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें। इस रूट पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।