{"_id":"6631897f9e0ccbcf520f0044","slug":"get-the-voter-list-amended-for-just-one-rupee-dehradun-news-c-5-drn1005-402631-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए शिविर आज से, एक रुपये में कराएं संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए शिविर आज से, एक रुपये में कराएं संशोधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मतदाता सूची में नाम गड़बड़ है, नाम ही नहीं है या नाम कटवाना है। इसके लिए शहरभर में सात दिन तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। महानगर के सभी मतदेय स्थलों पर आज (बुधवार) से इसकी शुरुआत हो रही है। शिविरों में शहरवासी फॉर्म भरकर एक रुपये का चालान जमा करते हुए संशोधन करा सकेंगे।
निकाय चुनाव के लिए पंचस्थानी ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया था। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही इसमें आपत्तियां भी मांगी गई थीं। जिससे पूरे शहर का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। पूर्व, निवर्तमान पार्षदों से लेकर विधायक, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं और अधिवक्ताओं ने भी मतदाता सूची पर सवाल उठाए। चुनाव आयोग तक पहुंची मतदाता सूची में इन गलतियों की खबर के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने मतदाता सूची की गलतियों को हर हाल में ठीक करने आदेश दिए थे। जिसके बाद अब शिविर लगाए जाएंगे।
-- --
यह रहेगी संशोधन प्रक्रिया
कोई भी व्यक्ति एक रुपये का चालान सीएससी माध्यम से जमा करके संशोधन का आवेदन कर सकता है। वहां से रसीद मिलने के बाद बीएलओ के पास जाकर उस पर रिपोर्ट लगवानी होगी। बीएलओ की रिपोर्ट लगने के बाद उस फॉर्म को नगर निगम में जनगणना वाले कार्यालय में जमा करना होगा। फिर नगर निगम उस फॉर्म को पंचस्थानी कार्यालय भेजेगा। पंचस्थानी कार्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट लगने के बाद आयोग की स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा। उसके बाद संशोधन अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
-- --
देहरादून शहर में हैं 832 बूथ
पहले देहरादून नगर निगम क्षेत्र में 671 बूथ थे, जबकि इस बार 832 बूथ और 312 मतदान केंद्र रहेंगे। इन बूथों पर बीएलओ द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर भी मतदाता सूची में खामियों की जांच करेंगे और उसके बाद उनको ठीक भी करेंगे। इसके अलावा बूथ पर भी शिविर के माध्यम से काम किया जाएगा।
-- -
नगर निगम में संशोधन के लिए फॉर्म
मतदाताओं को अभी परेशान नहीं होना है। यदि किसी को अपना नाम जुड़वाना है या फिर दूसरी जगह कराना है, नाम या पते में कोई संशोधन कराना है तो सब संभव है। यदि नाम जुड़वाना है, परिवर्तन होना है तो फार्म नंबर एक-क भरना होगा। यदि नाम गलत है और संशोधन होना है तो फार्म एक-ख भरना है। यदि मतदाता सूची से नाम कटवाना है तो विलोपन का फार्म एक-घ भरना होगा।
-- --
मतदाता पुनरीक्षण के लिए आज से शिविर लगेंगे। एक रुपये का चालान जमा कर संबंधित फार्म भरकर अपने निगम में जमा कराया जा सकता है। - सुनील नौटियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी