फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   German tracker missing on Trishul track uttarakhand

उत्तराखंड : बगैर अनुमति ट्रेकिंग पर गए जर्मनी के छह ट्रेकर, हिमस्खलन में एक लापता

Tue, 01 Oct 2019 08:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
German tracker missing on Trishul track uttarakhand
प्रतीकात्मक

त्रिशूल पर्वत की ट्रेकिंग पर गए जर्मनी के छह ट्रेकरों का दल हिमस्खलन होने के कारण एक दूसरे से बिछड़ गया है। दल की ढूंढखोज के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि इन विदेशी ट्रेकरों की ओर से त्रिशूल ट्रेक पर जाने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। 

विज्ञापन


रविवार को रात 10.35 बजे तटरक्षक बल मुंबई की ओर से आपदा कंट्रोल रूम को त्रिशूल ट्रेक पर गए जर्मनी के छह ट्रेकरों के लापता होने की सूचना दी गई। कंट्रोल रूम की ओर से बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग ने ट्रेकरों के बारे में जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि ट्रेकरों की ओर से ट्रेक पर जाने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

विज्ञापन

राज्य आपदा कंट्रोल रुम की सूचना पर सोमवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें घाट विकासखंड के सुतोल गांव से त्रिशूल ट्रेक के लिए रवाना हुई। चमोली जिले में पिछले दो दिनों से निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। त्रिशूल क्षेत्र में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। 

बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि जर्मनी के छह ट्रेकर त्रिशूल ट्रेक पर गए थे। दल में शामिल ट्रेकर निकोलस ची ने फोन से अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र को सूचना दी कि उनका साथी पीटर विट्टेक हिमस्खलन होने से उनसे बिछुड़ गया है। 

आपदा कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि त्रिशूल ट्रेक पर एक विदेशी ट्रेकर मिसिंग चल रहा है। ट्रेकर की ढूंढखोज के लिए एनडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम त्रिशूल पर्वत की ओर रवाना हो गई है। त्रिशूल पर्वत पर कैंप कर ट्रेकर की ढूंढखोज की जाएगी।  
-संदीप उपाध्याय, टीम प्रभारी, एनडीआरएफ, देहरादून 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed