{"_id":"57ad04b44f1c1b7102ee56b0","slug":"generic-medicine-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: सस्ते दाम पर मिलेंगी गंभीर बीमारियों की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: सस्ते दाम पर मिलेंगी गंभीर बीमारियों की दवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Aug 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
दवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में महंगे दाम पर मिलने वाली समान साल्ट की दवाएं अब जनऔषधि केंद्र पर 90 फीसदी सस्ती मिल सकेंगी। इससे गंभीर बीमारियों में महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर मरीजों को अब अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
नेहरू ग्राम में जनऔषधि केंद्र नाम का यह जैनरिक मेडिकल स्टोर केंद्र सरकार की ओर से सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना के अंतर्गत खोला गया है। यह स्टोर सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से रात 8:30 बजे तक खुलेगा।
विज्ञापन
स्टोर मिनिस्ट्री आफ केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के डिपार्टमेंट आफ फार्मास्यूटिकल्स और ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग आफ इंडिया (बीपीपीएसयू) के तहत पूरे देश में तीन हजार जनऔषधि केंद्र खोले जाने हैं। इनमें से 310 केंद्र खुल चुके हैं। इसमें सभी प्रकार की दवाइयां सस्ती मिलेंगी।
विज्ञापन
इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों, कैंसर के अलावा सामान्य बुखार व अन्य बीमारी की दवाएं भी काफी सस्ती मिलेंगी। मसलन मल्टी विटामिन की ब्रांडेड दवा बाजार में 100 रुपये में मिलती है। यह दवा जनऔषधि केंद्र में महज 14 रुपये में मिलेगी।
300 से अधिक जेनेरिक दवाएं
केंद्र की प्रबंधक डौली अरोड़ा ने बताया कि इस स्टोर में 300 से अधिक प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं। भविष्य में 600 से अधिक प्रकार की दवाएं और 250 तरह के सर्जिकल पार्ट्स भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जेनरिक दवाओं की बिक्री का 10 प्रतिशत केंद्र सरकार की ओर से केंद्र संचालक को दिया जाएगा। इस योजना के तहत कोई भी जन औषधि केंद्र खोल सकता है। इसके लिए janaushadhi.gov.in पर क्लिक करें अथवा 1244556750 पर डॉयल करें।