{"_id":"64212a0908919361d9080f06","slug":"generate-electricity-on-a-small-scale-and-get-discount-in-bill-solar-roof-top-uttarakhand-news-in-hindi-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अगर आपके घर की छत है छोटी तो छोटे पैमाने पर कर सकते हैं बिजली पैदा, बिल में भी पाएंगे छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अगर आपके घर की छत है छोटी तो छोटे पैमाने पर कर सकते हैं बिजली पैदा, बिल में भी पाएंगे छूट
Mon, 27 Mar 2023 11:10 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:10 AM IST
सार
केंद्र सरकार की रूफ टॉप सोलर योजना के दूसरे चरण में यूपीसीएल बतौर नोडल इकाई काम कर रहा है। योजना के अंतर्गत घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता स्वयं ऊर्जा उत्पादन करके अपने बिलों की धनराशि कम कर सकते हैं। योजना के तहत तीन किलोवाट क्षमता तक का सोलर प्रोजेक्ट छत पर लगाने वालों को केंद्र सकरार 17 हजार 662 रुपये प्रति किलोवाट की दर से वित्तीय मदद देती है।
विज्ञापन
बिजली बिल में मिलेगी छूट
- फोटो : iStock
विस्तार
अगर आपके घर की छत छोटी है तो उसमें छोटे पैमाने पर बिजली पैदा करके आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। आपकी छत पर लगे सोलर पैनल से जो बिजली बनेगी, उसे यूपीसीएल खरीदेगा और आपका बिजली का बिल उसमें समायोजित हो जाएगा।
विज्ञापन
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की रूफ टॉप सोलर योजना के दूसरे चरण में यूपीसीएल बतौर नोडल इकाई काम कर रहा है। योजना के अंतर्गत घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता स्वयं ऊर्जा उत्पादन करके अपने बिलों की धनराशि कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
तीन से 10 किलोवाट क्षमता तक पैनल लगाने पर वित्तीय सहायता
योजना के तहत तीन किलोवाट क्षमता तक का सोलर प्रोजेक्ट छत पर लगाने वालों को केंद्र सकरार 17 हजार 662 रुपये प्रति किलोवाट की दर से वित्तीय मदद देती है। जबकि तीन से 10 किलोवाट क्षमता तक पैनल लगाने पर केंद्र सरकार 8831 रुपये प्रति किलोवाट वित्तीय सहायता दे रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...G20 Summit Ramanagar: जी20 बैठक को लेकर एसएफजे की धमकी, कई नंबरों से जा रही लोगों को कॉल, पुलिस अलर्ट
उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस योजना के तहत 138 लाभार्थियों ने छतों पर 1346 किलोवाट क्षमता के संयंत्र लगाए हुए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट www.solarrooftop.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों का अवलोकन करने के बाद यूपीसीएल उसे तकनीकी स्वीकृति प्रदान करता है और उसके संयंत्र को ग्रिड से जोड़ दिया जाता है।