फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   general budget 2014

आम बजट से दून को है ये उम्मीदें

Thu, 10 Jul 2014 09:23 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Jul 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
general budget 2014

आम बजट आज (10 जुलाई) पेश होने जा रहा है। हर वर्ग की निगाह वित्त मंत्री अरुण जेटली के पिटारे पर लगी है। अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने की आड़ में महंगाई का डोज आम आदमी पहले ही ले चुका। अब उसे आम बजट से अच्छे दिन की आस है।

विज्ञापन


उन अच्छे दिनों की जिनके नारे पर सवार हो भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराज सके। अलग-अलग वर्गों ने वित्त मंत्री के पिटारे से कुछ खास की आस लगाई है। कुछ यूं हिलोरें मार रहीं इनकी उम्मीदें।

विज्ञापन

यह है युवाओं की आशा

general budget 2014

मोबाइल, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स सस्ते हों।
दुपहिया वाहनों को सस्ता किया जाए।
रोजगार की घोषणा, स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाएं।
ब्रांडेड, रेडिमेड कपडों को सस्ता किया जाए।

यह है नौकरीपेशा की उम्मीद-
आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर ढाई लाख की जाए।
छोटे चौपहिया वाहनों को और सस्ता किया जाए।
पेट्रोल, डीजल को सस्ता किया जाए।
जीवनरक्षक दवाओं को सस्ता किया जाए।

महिलाओं की उम्मीद

general budget 2014

रसोई गैस को सस्ता किया जाए।
रेस्टोरेंट में खाने-पीने को भी छूट के दायरे में लाएं।
किचन से जुड़े दालें, मसाले भी सस्ते किए जाएं।
महिला आयकर दाताओं के लिए छूट को और बढ़ाएं।

उद्योगपति/व्यवसायियों चाहें कुछ ऐसा-
ज्वेलर्स के लिए कस्टम ड्यूटी में कमी की घोषणा हो।
विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चा माल सस्ता किया जाए।
व्यवसाय के लोन पर ब्याज दरें घटें, प्रक्रिया आसान हो।
लघु, मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावे की बात हो।

विज्ञापन

यह बोले

general budget 2014

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मुद्रा स्फीति पर नियंत्रण हो। एसएमई सेक्टर के लिए सरकार कुछ करे, क्योंकि इसी में सर्वाधिक रोजगार सृजित होता है। इकोनामिक ग्रोथ, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप पर भी ध्यान दे सरकार।
--पंकज गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ उत्तराखंड

आयकर में नौकरीपेशा महिलाओं को छूट मिलनी चाहिए। उनका स्लैब बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा महंगाई पर कंट्रोल पर सरकार का फोकस होना चाहिए।  
--डा. ऋचा, नौकरीपेशा

युवाओं को सस्ते कपड़े, जूते, गैजेट्स तो चाहिए ही, इसके अलावा रोजगार एक बड़ा मुद्दा है। युवाओं को इसके लिए तैयार किए जाने संबंधी केंद्रों की घोषणा हो।  
--गिरीश, छात्र, एसजीआरआरआईटीएस

कस्टम ड्यूटी एक अहम मुद्दा है। इसमें छूट मिलनी चाहिए। पिछले बजट में इसे बढ़ाया गया था। इस वक्त इसकी दर 10 प्रतिशत है। इसमें कमी होगी तो व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
--प्रवीण जैन, अध्यक्ष, सराफा मंडल, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed