फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gays Pride walk will held in dehradun on sunday 

देहरादून में आज जुटेंगे देशभर के ट्रांसजेंडर्स, लड़ेंगे अपने हक और सम्मान की लड़ाई

Sun, 30 Jul 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Jul 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
gays Pride walk will held in dehradun on sunday 

राजधानी  देहरादून में रविवार को ट्रांसजेंडर्स की प्राइड वॉक होगी। इसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब दो सौ ट्रांसजेंडर्स (एलजीबीटी) के शामिल होने का अनुमान है। आयोजकों के अनुसार वॉक के जरिये वह ट्रांसजेंडर्स के सम्मान और अधिकारों के संरक्षण की मांग करेंगे।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित होटल में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रयोजन कल्याण समिति के तकनीकी सलाहकार नवीन ने बताया कि प्राइड वॉक रविवार शाम तीन बजे एश्लेहॉल चौक से शुरू होगी।
विज्ञापन


वॉक परेड ग्राउंड का चक्कर काटने के बाद कनक चौक होते हुए एश्लेहॉल चौक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि प्राइड वॉक करीब दो सौ ट्रांसजेंडर्स की पहुंचने की उम्मीद है। प्राइड वॉक दौरान  ट्रांसजेंडर्स को मिले अधिकारों पर खुशी जताने के साथ सम्मान और अधिकारों के संरक्षण की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धारा-377 को लेकर कुछ भ्रांतियां हैं, जिनके समाधान की जरूरत है। नताशा सिंह व सागर ने बताया कि समाज में सभी को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का हक है। प्राइड वॉक के जरिये वह मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed