फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gaula River Water Level High, Many Vehicles Stuck and Drowned

हल्द्वानी: अचानक बढ़ा गौला नदी का जलस्तर, 2500 वाहन नदी में फंसे, चालकों ने भागकर बचाई जान

Sat, 22 Feb 2020 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Feb 2020 09:30 PM IST
सार

  • पानी घटने के बाद निकाले गए वाहन, चालकों ने भागकर बचाई जान, कई श्रमिक भी डूबते-डूबते बचे

विज्ञापन
Gaula River Water Level High, Many Vehicles Stuck and Drowned
नदी में डूबे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में 21 फरवरी को हुई बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार को गौला नदी में खनिज निकासी में लगे करीब 80 वाहन नदी में डूब गए। कई चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। खनन कार्य में लगे कई श्रमिक भी डूबते-डूबते बच गए।

विज्ञापन


गौला नदी में खनन के लिए बनाए गए कई अस्थायी रास्ते भी बह गए। इससे करीब 2500 वाहन नदी के पार फंस गए। पानी कम होने के बाद देर शाम डंपरों को निकाला जा सका। 
विज्ञापन


शनिवार को गौला नदी में पानी आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि चालक और श्रमिकों को बचने तक का मौका नहीं मिल पाया। गौला में खनन निकासी के लिए बने कई रास्ते पानी के तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर पानी के बहाव में बहे

इसके कारण नदी के पार करीब 2500 वाहन फंस गए, जिन्हें किसी तरह देर शाम तक निकाला जा सका।  हल्दूचौड़, देवरामपुर, लालकुआं खनन गेटों में कई डंपर पानी में डूब गए। डंपर को डूबने से कई चालकों ने भागकर किसी तरह जान बचाई।

उधर खनन कार्य में लगे कई मजदूर पानी के बहाव में बहे, लेकिन साथियों ने मदद करकर इन्हें बचा लिया। खनन ठेके दार रामअवध ने बताया कि पानी एकाएक बढ़ गया। इसका पता चलते ही श्रमिक अपना सामान छोड़कर भाग गए। इससे उनके कई औजार भी बह गए। कई श्रमिक डूबते-डूबते बचे। गौला नदी में खनन करने गए करीब 2658 वाहन तय भार क्षमता से कम उपखनिज लेकर नदी से बाहर निकले। 

गौला नदी के बहाव में दो डंपर डूब गए थे। इसमें से एक डंपर पहले से नदी में खराब था। एक डंपर का चालक नदी से डंपर नहीं निकाल पाया।  
- वाईके श्रीवास्तव डीएलएम लालकुआं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed