फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gas cylinder blast in mussoorie Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration

मसूरी: एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के सर्वेंट क्वार्टर में सिलिंडर हुआ लीक, धमाके में सात घायल

Wed, 29 Jul 2020 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jul 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
gas cylinder blast in mussoorie Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration
- फोटो : amar ujala

मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के सर्वेंट क्वार्टर में अचानक एक सिलिंडर लीक होने के बाद रेगुलेटर फटने से धमाका हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए, चार महिला और तीन पुरू हैं।

विज्ञापन


घायलों को फायर सर्विस और पुलिस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि हादसा सुबह का है जब घर में रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ पूजा करने के बाद मार्निंग वाक के लिए निकली थी कि तभी घर में रखे सिलिंडर का रेगुुलेटर सही तरीके से न लगने के कारण गैस लीक हो गई। जिस कारण मंदिर में जल रहे दीए ने आग पकड़ ली और सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि खिड़की दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के नाम

स्थानीय निवासी सरस्वती भंडारी ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी के दौरान सिलिंडर चैक न करने का आरोप लगाया।

घायल:

कविता लटवाल ( 48)पत्नी एमएस लटवाल
रजनी (40 ) पत्नी लक्ष्मण कुमार
रजनी (45) पत्नी विजय कुमार
विजय कुमार (48) पुत्र स्व बालीराम
लक्ष्मण कुमार (42 ) पुत्र बचन सिंह 
मनोज कुमार (40) पुत्र श्रीचंद 
नीता (45) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed