फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gas agency taking illegal charge

सिलेंडर पहुंचाए बिना एजेंसियां वसूल रही चार्ज

Mon, 10 Feb 2014 08:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Feb 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
gas agency taking illegal charge

शहर के कई क्षेत्रों के मकानों में नंबर और पता दर्ज नहीं होने का बहाना बनाकर गैस एजेंसियां सिलेंडर लोगों के घर तक नहीं पहुंचा रही हैं। ऐसे क्षेत्रों में एजेंसियों ने कुछ प्वाइंट बना दिए हैं, जहां से लोगों को खुद ही सिलेंडर लेकर जाना पड़ता है।

विज्ञापन


क्या हैं नियम
एजेंसियां प्वाइंट से सिलेंडर ले जाने वाले से भी होम डिलीवरी का चार्ज ले रही हैं। जबकि यदि सिलेंडर उपभोक्ता के घर नहीं पहुंचाया जा रहा है तो होम डिलीवरी का चार्ज नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन


एजेंसियां देती हैं अजीब तर्क
होम डिलीवरी नहीं करने के पक्ष में गैस एजेंसियां तर्क देती हैं कि लोगों के घरों में नंबर और पता दर्ज नहीं हैं। जबकि हरिद्वार रोड से लगे दीपनगर, एमडीडीए कालोनी, केदारपुरम, डिफेंस कालोनी, सरस्वती विहार, सारथी विहार, बद्रीपुर, नवादा, बंजारावाला, माजरी माफी, बद्रीपुर, बद्रीश कालोनी, नेहरूग्राम आदि क्षेत्रों के मकानों में नंबर और पता दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीडीए फ्लैट्स केदापुरम में बाकायदा फ्लैट नंबर दर्ज हैं। लेकिन इन क्षेत्रों में सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचाया जा रहा है।

अपनी सुविधा के लिए बनाए प्वाइंट
दरअसल, अपनी सुविधा के लिए गैस एजेंसियों ने जगह-जगह प्वाइंट बना दिए हैं। जहां गैस आने के दिन सुबह 4 बजे से लोगों की भीड़ लग जाती है। फिर भी सभी को सिलेंडर नहीं मिलते।

जिन्हें प्वाइंट से सिलेंडर मिलता है उनसे भी होम डिलीवरी का किराया लिया जाता है। जबकि सौ फीसदी होम डिलीवरी के बाद ही चार्ज लेने का प्रावधान है। तेल कंपनी ने प्वाइंट डिलीवरी को भी गलत बताया है। इस संबंध में जल्द ही तेल कंपनी कार्रवाई करने जा रही है।


क्या है प्वाइंट
जिन क्षेत्रों में जहां सिलेंडर घर-घर जाकर नहीं दिया जा सकता। मसलन, इलाके की सड़क खराब हो या छोटी गाड़ी भी जाने का रास्ता न हो। ऐसे क्षेत्रों के लिए गैस एजेंसियां अपना प्वाइंट बना देती हैं। इसके लिए एक दिन तय कर दिया जाता है। तय दिन को उसी प्वाइंट से लोगों को गैस का सिलेंडर वितरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed